Friday, April 20, 2012

ये दिल तेरा (ताँका)


ये दिल तेरा (ताँका)

रामेश्वर काम्बोज हिमांशु
ये दिल तेरा
है गहरा सागर
जाना हमने
भर पाए हम तो
इक छोटी गागर ।
-0-

Thursday, April 19, 2012

मेरे प्यारे भैया को समर्पित...(जिन्होंने मुझे हाइकु लेखन के लिए प्रेरित किया ).


गागर छोटी 
भरूं मैं तो सागर 
हाइकु हो ना ?


बहती जाए 
नयनों से नदियाँ 
सागर हो क्या ?


महक उठा
मोरा  माटी सा तन 
फुहार हो क्या ?


डूब चली मैं 
नेह ज्वार उमडा
चन्दा हो क्या ?


तिरती जाऊं 
ज्यों लहरों पे नैया 
खिवैया हो  क्या ?


तुमने छुआ 
क्या से क्या बन चली 
पारस हो क्या ?


कुछ यूँ लगा 
उमंगित है मन 
त्यौहार हो क्या ?


कौन हो तुम ?
कितने रंग तेरे 
चितेरे हो क्या ?


जो भी हो तुम
हो जन्मों के मीत 
कह भी दो हाँ 

मैं नहीं बोली 
बोल पडी कविता 
छंद ही हो ना ?






Saturday, January 14, 2012

चुनावी तांका

छली गयी थी ,
जनता हर रोज 
जागी है अब, 
ले रही अंगडाई |
बचना रे भाई | 



टोपी सजेगी , 
सर माथे रखेगी ,
ईमानदारों  के |
भ्रष्टों के गले होगी ,
जूतों की लड़ी |






भूख को रोटी, 
तन को मिले वस्त्र | 
सर को छत, 
मिल जाए जो सबको ,
फिर क्यों उठे शस्त्र ?












और अंत में ......जनता जनार्दन !  ये जान लीजिए-  


ई राजनीति 
का होत है बबुआ ? 
किच्छौ नाही रे ...
ई पइसा का खेला 
चार दिन का मेला | 





Wednesday, January 11, 2012

दर्द की भाषा

हाइकु 


98
दर्द की भाषा
मन की ये हताशा
आंसू ही बांचे |


99
मन में चुभी
व्यंग्य वाणों की कील
घाव ना भरें |

100
शब्द हैं चुप  
भीगी पलकें कहे
मन की पीर |
101
चूनर भीगी
भीगे नैन बावरे
मन है  प्यासा !


102
जोडने चली 
खुद टूट गई वो
औरत जो थी |

103
पहाड  बना
अहम पुरुष का
नारी तू  राई ?